
बरसात में दरकेगी मनसा देवी पहाड़ी, 2 साल पहले बनी थी एक्सपर्ट की कमेटी
हरिद्वार। मानसून सीजन सिर पर है, बावजूद इसके मनसा देवी मंदिर की पहाड़ियों के ट्रीटमेंट का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। बरसात में एक बार फिर मनसा देवी मंदिर की पहाड़ियों से भूस्खलन हो सकता है। 2 साल पहले बरसात के मौसम में हुए लैंडस्लाइड के ट्रीटमेंट को लेकर एक्सपर्ट की कमेटी बनाई गई थी और ट्रीटमेंट के काम के लिए बजट भी जारी कर दिया गया था राजा जी टाइगर रिजर्व की ओर से मरम्मत के काम की स्वीकृति नहीं दी गई है। जिसके चलते ट्रीटमेंट का काम शुरू नहीं हो पाया है। आपको बता दें कि हर की पैड़ी से लगे ये पहाड़ हाई लैंडस्लाइड जोन में आते हैं। बरसात के सीजन में यहां अक्सर भूस्खलन होता है। अगर जल्द इस जगह पर ट्रीटमेंट का काम नहीं किया गया तो पहाड़ दरक कर बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। क्या कहना है DM का.. आप भी सुनिए..