
औंधे मुंह गिरी जाम से निपटने की रणनीति
चारधाम यात्रा से पहले वीकेंड पर पड़े बैसाखी स्नान ने हरिद्वार पुलिस के दावों की पोल खोल दी। पूरा शहर यातायात जाम से बेहाल हो उठा। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर तमाम चौराहों और शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा सी गई। बैसाखी स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने बड़े बड़े दावे किए थे। बाकायदा पूरे मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 13 जोन और 40 सेक्टरों में बांटा गया। अधिकारियों के बड़े बड़े दावे सड़क पर आते ही औंधे मुंह गिरे। श्रद्धालुओं का ऐसा रैला यात्रा सीजन शुरू होने के पहले ही दिन उमड़ा कि सारी व्यवस्थाएं धड़ाम हो गईं। इस दौरान शहर की सारी पार्किंग फुल हो गईं। सड़क के किनारे और तमाम गंगा घाटों पर यात्रियों ने अपने वाहन पार्क किए। उधर पुलिस प्रशासन का कहना है कि यातायात जाम जैसी कोई स्थिति नहीं है, केवल यातायात के दबाव के चलते वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। यातायात जाम में एम्बुलेंस जैसे वाहन भी फंसे नजर आए। उधर अधिकारियों को कहीं यातायात जाम नजर ही नहीं आया। आप भी सुनिए क्या कहा SP सिटी ने..