
सभी कैदियों को रखा गया अलग बैरक में
हरिद्वार। रौशनाबाद स्थित जिला कारागार में अचानक 15 कैदियों के HIV पॉजिटिव होने की खबर से सनसनी मची हुई है। स्वास्थ्य महकमे से लेकर शासन तक इस खबर से अधिकारियों के हाथपांव फूले हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जेल में सभी कैदियों का रूटीन मेडिकल चेकअप हुआ था। रिपोर्ट आई तो जेल प्रशासन के होश उड़ गए। 15 कैदी एड्स से पीड़ित पाए गए। एहतियात के तौर पर जेल प्रशासन ने सभी कैदियों को अलग से बैरक में रखा है। इनके खाने पीने से लेकर तमाम व्यवस्थाएं अलग कर दी गई हैं। जेल अधीक्षक मनोज आर्य के अनुसार जेल में करीब 1100 कैदी हैं, ऐसे में अफवाह से भी सभी को जागरूक किया जा रहा है। जानिए क्या कहा जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने…