बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे कई मदरसे होंगे सील, जान जारी – अजयवीर सिंह, SDM

हरिद्वार। श्यामपुर के गैंडीखाता में अवैध रूप से चल रहे 2 मदरसे प्रशासन ने सील कर दिए हैं। SDM अजयवीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची प्रशासन और थानाध्यक्ष नितेश शर्मा की टीम ने दोनों मदरसे सील कर दिए। गुरुवार रात अपने आवास पहुंचे SDM अजयवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बिना पंजीकरण के ये दोनों मदरसे लंबे समय से चल रहे थे, पत्राचार के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। लिहाजा दोनों मदरसे सील किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे कई मदरसे हैं जिनके पंजीकरण नहीं है, इन सभी की जांच चल रही है।
