
वोट बैंक वाले बैरागी कैंप में अग्निकांड से नेताओं ने किया किनारा, चुनाव हैं अभी दूर
हरिद्वार। (गौरव भाटिया) कनखल के बैरागी कैंप में बुधवार को एक बार फिर भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने चंद मिनटों में भीषण रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग और कनखल थाना पुलिसकर्मियों ने जान पर खेलकर घंटे भर की मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया। तब तक 4 झोपड़ियां जलकर खाक हो चुकी थीं। एक गाय भी अग्निकांड में झुलस गई। अग्निकांड के बाद जल चुकी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती खाने की व्यवस्था करना है।
नेताओं ने बनाई बैरागी कैंप से दूरी
हाल फिलहाल में चुनाव दूर हैं, लिहाजा नेताओं ने इस बार वोट बैंक वाले बैरागी कैंप से दूरी बनाने में ही अपनी भलाई समझी। बैरागी कैंप में पूर्व में हुए कई बार अग्निकांड के बाद मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हाथोंहाथ लिया था। लेकिन इस बार नगर निगम चुनाव संपन्न हो चुके हैं, लोकसभा और विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लिहाजा नेता जी भी दूर हैं।
देखिए वीडियो..