
आशुतोष शर्मा बने हरिद्वार BJP जिलाध्यक्ष
हरिद्वार। आशुतोष शर्मा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने हैं। जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उनके नाम की घोषणा की। वरिष्ठ तीर्थपुरोहित आशुतोष शर्मा होटल व्यवसाय से भी जुड़े हैं। लंबे समय से संघ और BJP संगठन में वे सक्रिय रहे।
तीर्थपुरोहित और होटल व्यवसाय से जुड़े हैं आशुतोष
हाल ही में शिवालिक नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत में वे सारथी की भूमिका में रहे। लंबे संघर्षों के बाद संगठन पर उनकी नजर पड़ी। आगामी विधानसभा चुनाव और अर्धकुंभ जैसी बड़े आयोजनों पर वे पार्टी की जिले के कमान संभालेंगे। पार्टी के सभी गुटों को साथ लेकर चलना उनके लिए बड़ी चुनौती होगा।