
पंजाब की लुधियाना पुलिस अरेस्ट वारंट लेकर पहुंची घर, गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई पुलिस
हरिद्वार। लुधियाना पुलिस ने मां चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता द्वारा पंजाब की लुधियाना पुलिस को की गई शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज हुआ था। रोहित गिरी के खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 74 और 351 (2) के तहत मुकदमा दर्ज करने के बार बाकायदा अरेस्ट वारंट लेकर पहुंची लुधियाना पुलिस ने श्यामपुर पुलिस से संपर्क किया और महंत रोहित गिरी को अपने साथ ले गई। महंत की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। ये रही FIR..