
ग्रीन कार्ड जारी करने में हो रही लेटलतीफी पर चढ़ा राज्यमंत्री जमदग्नि का पारा
हरिद्वार। सोमवार को पर्यटन विकास राज्य मंत्री ने चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। राज्यमंत्री के औचक निरीक्षण से यहां हड़कंप मच गया। यहां पहुंचकर राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने अधिकारियों से सेंटर पर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही दूसरे राज्यों से चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे चार धाम यात्रियों से बातचीत कर फीडबैक भी लिया। हालांकि पर्यटन राज्य मंत्री पर्यटन विभाग और प्रशासन की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। इस दौरान एआरटीओ ऑफिस से ग्रीन कार्ड मिलने में आ रही दिक्कतों को लेकर भी यात्रियों ने पर्यटन राज्य मंत्री को अवगत कराया। जिस पर ओम प्रकाश जमदग्नि ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। पर्यटन विकास राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यात्रियों के लिए बेहतर और व्यापक व्यवस्था की जा रही है। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका विशेष तौर पर ख्याल रखा जा रहा है। देखें वीडियो..