
रुड़की में पूर्व और वर्तमान विधायकों के बीच हुई झड़प ने पूर्व मुख्यमंत्री के दिल को झकझोर दिया है। वे खुद को लज्जित महसूस कर रहे हैं। जी हां.. राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हरीश रावत ने एक बयान जारी कर अपने एक ही तीर से अपने 2 धुरंधर विरोधियों के शिकार कर डाले।
हरीश रावत के स्थानीय प्रवक्ता मनीष कर्नवाल ने हरीश रावत का एक वीडियो जारी किया। जिसमे वे कह रहे हैं कि.. उन्होंने हथियारों का ऐसा नग्न प्रदर्शन कभी नहीं देखा.. और ये देवभूमि को शर्मसार करने वाला है।
हरीश रावत और खानपुर के पूर्व विधायक चैंपियन की राजनीतिक दुश्मनी जग जाहिर है। विधायक उमेश कुमार ने ही उनके मुख्यमंत्रित्व काल में उनका स्टिंग किया। ऐसे में इससे अच्छा मौका हरीश रावत को कहां मिलता। लिहाजा उन्होंने वर्तमान और पूर्व दोनों विधायकों को आड़े हाथों लेते हुए.. दोनो पर मोर्चा खोल दिया। हरीश रावत ने ये भी कहा कि दोनो पर सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों का वरदहस्त है। क्या बोले हरीश रावत.. आप भी सुनिए..
https://youtu.be/888lBBcjxjc?si=hXXJJhbi9GeIlv5I